फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमोली पुलिस ने गोकशी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली पुलिस ने गश्त के दौरान बोलेरो सवार दो युवकों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे अपनी कार से गोवंशीय पशुओं को जंगल में लेकर आए थे। असमोली थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान जोया रोड स्थित चौधरपुर गांव के निकट के जंगल में बोलेरो कार दिखाई दी जिससे कुछ लोग गोवंशीय पशु नीचे उतार रहे थे। पुलिस को देख वह भागने लगे पुलिस ने दो युवकों को मौके से पकड़ लिया जबकि तीसरा भागने में कामयाब रहा जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम सुनील कुमार निवासी नन्हे पार्क सोम बाजार रोड उत्तम नगर थाना दक्षिण पश्चिम दिल्ली बताया। दूसरे ने विपिन कुमार निवासी सहयोग बिहार मलयाली गांव बिंदापुर थाना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली बताया। जोकि बिहार के दरभंगा जिले के थाना दया धार के गांव रुस्तमपुर के रहने वाले हैं। जिनका तीसरा साथी शमशाद भागने में कामयाब रहा जोकि असमोली थाना क्षेत्र के गांव मनोटा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें