फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन के लिए महिला और मासूम पर किया था जानलेवा हमला, चाकूबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मासूम और महिला पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार पकड़ ही लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से लथपथ शर्ट बरामद की है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर इस घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली पुलिस ने चाकूबाज को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी नगर के मोहल्ला चमन सराय निवासी आजम है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 27 अप्रैल को बाबूराम का दस वर्षीय बेटा शिवम भोजन लेकर जा रहा था। रास्ते में काफी बंदर थे उसने मुझसे निकालने को कहा तो मैने उसे निकाला लेकिन जब थोड़ा सा भोजन मांगा तो उसने मना कर दिया।
इसी बात से गुस्सा होकर चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग गया। इसके बाद एक सप्ताह तक घर में छुपा रहा। जब 4 मई को घर से निकला तो मोहल्ला कोटपूर्वी में पहुंचा। भूख लग रही थी। इसी दौरान अनिल टंडन के घर का दरवाजा खुला हुआ मिला। अंदर गया तो किचिन में कोई नहीं था। भोजन की तलाश कर रहा था। अचानक वंदना टंडन आ गई। पकड़े जाने के भय से महिला पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने नगर के हिंद इंटर कालेज मैदान से गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू और शर्ट को भी बरामद किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपी नशे की गोलियों का सेवन करता है।
भोजन की तलाश में उसने मासूम और महिला पर हमला किया था। पुलिस की गहरी छानबीन के बाद आरोपी को पकड़ा जा सका है। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस के कार्य की सराहना की है। प्रेसवार्ता में सीओ केके सरोज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें