फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने टैंपों को मारी टक्कर, मजदूरी करने जा रहे नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुरसानी में बेकाबू कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इसमें नौ लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब टेंपो सवार मजदूरी करने जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां टेंपो चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव सिंहपुरसानी में बेकाबू कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इसमें संभल कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय निवासी रामवती, मनोज, व हयातनगर निवासी गुड्डू, फैसल, खूबश्री, आमिर, राजवती, शेरसिंह और सोनी घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब यह लोग टेंपो में सवार होकर गांव सिंहपुरसानी के नजदीक किसी किसान के खेत पर आलू बीनने जा रहे थे। जैसे ही गांव सिंहपुर सानी पहुंचे, सामने से आए कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही कार व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें