फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर और किसान सम्मान निधि के नाम पर दो बुजुर्गों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब बैंक के पास बैठे दो बुजुर्गों से एक युवक ने साढ़े आठ हजार रुपये की ठगी कर ली। थाना क्षेत्र के गांव खगूपुरा निवासी बुजुर्ग अय्यूब और बुजुर्ग बांके लाल घर से रुपये निकालने बैंक आए थे। इसी दौरान बैंक के पास पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग के पास एक युवक आया और बातों में लगा लिया। किसान सम्मान निधि और सिलेंडर के रुपये दिलाने का बहाना कर अय्यूब से तीन हजार व बांके लाल से 5500 की ठगी कर ली। बुजुर्गों को जब इसका एहसास हुआ तो उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक युवक भाग गया था। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें