फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के जेठ ने नहाते समय आपत्तिजनक वीडियो बनाई, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के जेठ ने नहाते समय आपत्तिजनक वीडियो बनाई, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने जेठ के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक उत्पीड़न के लिए दबाव बनाया। महिला ने तंग आकर पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। शुक्रवार को दर्ज हुई रिपोर्ट में महिला का कहना है उसके जेठ छोटेलाल ने नहाते समय आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बनाई। अब उन फोटो और वीडियो से आरोपी जेठ शारीरिक शोषण करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें