फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी के सीतारोड पर दो पक्ष भिड़े, तमंचे लहराए और ईटें फेंकी, दुकानदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सीतारोड में मारपीट और पथराव में एक परचूनी दुकानदार घायल हुआ है। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था। कोतवाली की पुलिस ने घायल से पूछताछ की है। मारपीट करने वाले मौके से भाग गए हैं। अब सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग हकीकत को खोलेगी।
विज्ञापन

सीता रोड में शनिवार को रात साढ़े नौ बजे कुछ लोग आपस में भिड़ गए। इसमें कई शराबी थे। जो आसपास के ही निवासी है। मौजूद लोगों उन्हें हटाने और बीच बचाव का प्रयास किया पर वे नहीं माने। तमंचे लहराने लगे और ईंट पत्थर फेंकने लगे। जहां पर यह घटना हुई है वहां पर किसी के मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जिससे पूरी घटना की हकीकत सामने आ जाएगी लेकिन रात में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग नहीं देख सकी। अब सुबह रिकार्डिंग देखी जाएगी।
मौके पर कोतवाली की पुलिस ने इस घटना में घायल हुए दुकानदार सुनील से पूछताछ की है। सुनील ने बताया कि उसकी परचूनी की दुकान है। दो पक्ष के लोग सड़क पर भिड़ गए। उनकी दुकान सड़क किनारे ही है। जब उन्होंने अपनी दुकान बंद करने की तैयारी की तब तक दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। एक ईंट उनके हाथ में लगी है। इससे चोट आई है। फ्रैक्चर होने का अंदेशा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सड़क पर हंगामे और मारपीट का यह घटनाक्रम दस मिनट तक चला। इसके बाद सब भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें