फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल परिसर में ट्रैक्टर की चपेट में आए किसान की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मझावली शुगर मिल में धनारी क्षेत्र के गांव दिनौरा का युवक एक ट्रैक्टर चालक के साथ मजदूरी पर गन्ने की तौल कराने आया था। ट्राली के नीचे सोते समय दूसरे ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल मजदूर की मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मृतक मजदूर के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनौरा निवासी नत्थू सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 18 जनवरी की शाम वह व उसका पुत्र कन्हई (27) गांव सुनवर सराय निवासी संजू के ट्रैक्टर से गांव के सोमपाल का गन्ना तौलने के लिए मजदूरी पर मझावली शुगर मिल पहुंचे। यहां पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्राली मिल परिसर में खड़ी कर दी और रात को ट्रैक्टर मालिक संजू व कन्हई ट्राली के नीचे गन्ने की पाती बिछाकर सो गए। 19 जनवरी की सुबह चार बजे एक किसान ने अपने ट्रैक्टर से उनकी ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली के नीचे सो रहे दोनों युवक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिल प्रशासन की ओर से दोनों घायलों को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मिल प्रशासन ने घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को मजदूर कन्हई की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। मृतक के पिता नत्थू सिंह ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें