फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डस्टबिन में फंसा गाय का सिर, नागरिकों ने बमुश्किल निकाला

Thu, 07 Dec 2023 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंगलवार की रात रेलवे स्टेशन के बाद लगी पालिका की स्टील की डस्टबिन में एक छुट्टा गाय का सिर फंस गया। घंटों परेशान रही गाय का सिर स्थानीय नागरिकों ने बमुश्किल निकाला। रेलवे स्टेशन के बाद लगी नगर पालिका की स्टील की डस्टबिन में कुछ खाने चीजों की पॉलीथिन पड़ी थी। रात करीब साढ़े ग्यारह गाय ने कुछ खाने के लिए डस्टबिन में मुंह दे दिया। ज्यादा प्रयास करने पर गाय का सिर डस्टबिन में फंस गया। इसके गाय ने ज्यादा जोर लगाए थे स्टैंड में फंसी डस्टबिन उखड़ गई। काफी देर तक गाय इधर उधर घूमती रही। इस दौरान वहां आसपास के लोग एकत्र हो गए। राहगीरों की मदद से लोगों ने काफी प्रयास के बाद गाय के सिर से डस्टबिन निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें