चंदौसी। रविवार को उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के नवनियुक्त सदस्य दीपक गोयल का शहर आगमन पर भाजपाइयों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संभल गेट स्थित श्री सनातन धर्म गोशाला का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश की सेवा और रक्षा के लिए पूर्णत: तत्पर है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया गाय को घरों में पालें और गोशाला में ना भेजें। साथ ही पालतू गाय को छुटा पशुओं के साथ ना छोड़ने का आह्वान किया।
वहीं भाजपा जिला मंत्री आकाश अग्रवाल के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, विनोद कुमार बिन्नी, हरेंद्र कोहली, मनोज दिवाकर, डॉ. टीएस पाल, शुभम अग्रवाल, अभिनव शर्मा, उमेश दिवाकर, गोविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।