फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नोएडा ट्रेड शो में चमके गाय के गोबर से बने उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ग्रामीण अंचलों की महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से बनाए गए उत्पादों ने नोएडा के ट्रेड शो में अपनी चमक बिखेरी है। इन स्वयं सहायता समूहों ने 25 से 29 सितंबर तक चले इस शो में एक लाख 40 हजार रुपये की बिक्री की है। सरकार की योजनाओं से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन

सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा दे रही है। गांव बनियाखेड़ा की संकुल स्तरीय समिति की अध्यक्ष एवं बैंक सखी अनुपमा सिंह के संरक्षण में 101 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इन समूहों से कुल 1080 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। ये महिलाएं गाय के गोबर से विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनमें दीवार घड़ी, मोबाइल स्टैंड, गणपति बप्पा की प्रतिमा और कान्हा जी की पोशाक जैसे उत्पाद शामिल हैं। अनुपमा सिंह ने बताया कि उनके समूहों ने नोएडा के ट्रेड शो में भागीदारी की थी।
गोबर उत्पादों से आत्मनिर्भरता की नई राह
ट्रेड शो में लगाए गए स्टॉल पर गोबर से बने उत्पादों और पोशाकों को खूब पसंद किया गया। इन उत्पादों की बिक्री से महिलाओं को आर्थिक लाभ मिला है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समूह से जुड़कर महिलाएं न केवल अपनी आय बढ़ा रही है बल्कि स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें