संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव इटायला माफी में मंगलवार सुबह नौ बजे भूमि के बंटवारे को लेकर तहेरे-चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। खेत पर एक-दूसरे के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। मारपीट में आरिफ व दूसरे पक्ष से फरत अली और तालिब घायल हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्ष शांत हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के व्यक्तियों को पकड़ लिया है। जबकि दोनों पक्ष घायल अवस्था में असमोली थाना पहुंचे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। संवाद