फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मौसेरे भाई से गलती से चली थी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव चंदन कटी मौजा में दो महीने पहले सोमवीर को उसके मौसेरे भाई की गलती से गोली लगी थी। पुलिस ने इसका खुलासा सोमवार को किया है। आरोपी को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि सोमवीर अपने मौसेरे भाई देवी सिंह के साथ रामलीला देखने के लिए जा रहा था। रास्ते में देवी सिंह ने तमंचा खोलकर देखा तो उससे गोली चल गई। जो सोमवीर को लगी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। छानबीन में आरोपी प्रकाश में आया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के बारे में जानकारी दी और गलती से गोली चलने की बात कबूल कर ली। इसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें