संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय के नजदीक कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों उठाया और संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा तब हुआ जब कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर निवासी आबिद रविवार की सुबह दस बजे के करीब अपनी पत्नी रौनक के साथ बाइक पर सवार होक संभल किसी काम से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव कमलपुर सराय के नजदीक पहुंची तो उनकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां आबिद की हालत गंभीर बनी हुई है।