फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोडवेज बस से कुचल कर दंपती की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
रामेश्वर और बदामी का फाइल फोटो। - फोटो : रामेश्वर और बदामी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मंगलवार की सुबह गांव सेजना मुस्लिम के निकट रोडवेज बस से कुचल कर दंपती की मौत हो गई। जबकि उनकी चार साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दंपती बस को रोकने के लिए इशारा कर रहे थे। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान की राजधानी जयपुर के गांव बागरिया निवासी रामेश्वर (30) पुत्र माखनराम और उसकी पत्नी बदामी (28) सेजना मुस्लिम गांव में काफी समय से भीख मांगने और मजदूरी करने का काम करते थे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे रामेश्वर अपनी पत्नी व चार वर्षीय पुत्री कोना के साथ कहीं जाने के लिए सेजना मुस्लिम गांव के बाहर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। उसी समय बदायूं की ओर से आ रही रोडवेज को रोकने के लिए इशारा किया लेकिन तेज रफ्तार बस ने दंपती को रौंद दिया। बस इतनी रफ्तार में थी कि टक्कर से रामेश्वर दूर जा गिरा और बादामी की गोद से बच्ची कोना भी हवा में उछल कर सड़क किनारे जा गिरी। बस महिला बादामी को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई।
हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं किसी ने पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने रामेश्वर और उसकी पत्नी बदामी को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची कोना की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

-
गुन्नौर क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में रहते हैं राजस्थानी लोग
गुन्नौर तहसील क्षेत्र में राजस्थानी लोग अलग-अलग जगह पर सैकड़ों की संख्या में रहते हैं। जिसमें शामिल महिलाएं गांव-गांव भीख मांगने का काम करती हैं तो पुरुष खेतों में मजदूरी भी करते हैं। राजस्थान निवासी रामफूल ने बताया कि वह गुन्नौर क्षेत्र में कई वर्षों से रह रहे हैं। जो काम मिल जाता है कर लेते हैं। बताया कि राजस्थान के लोग गुन्नौर, सेजना मुस्लिम, बबराला, रजपुरा, गवां आदि अलग-अलग स्थान रहते हैं और अपनी गुजर बसर करते हैं।

रामेश्वर और बदामी का फाइल फोटो।- फोटो : रामेश्वर और बदामी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें