धनारी। रंजिश के चलते दंपती के साथ मारपीट में महिला घायल हो गई। महिला की ओर से चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लहरा भूड़ निवासी रामवती की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि गांव के राजीव, प्रमोद, पुष्पेंद्र व विजेंद्र ने रास्ते में रोक कर गाली गलौज की। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। इससे महिला घायल हो गई। महिला को बचाने पहुंचे पति राकेश को भी लाठी डंडे से पीटा। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही हैं। संवाद
घर में घुसकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
धनारी। औरंगाबाद निवासी पुष्पेंद्र की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि 12 अप्रैल की दोपहर गांव के ही हरकेश, नीरज व विजनेश व भीमसैन हाथों में लाठी व डंडे लेकर घर में घुस गए और गाली गलौज करने लगे। गालियां देने का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें परिवार में चीख पुकार मच गई। मारपीट में परिवार लोगों के चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद