संभल। नगर पालिका परिसर में स्वास्थ्य विभाग और सभासदों की टीकाकरण को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित हुई। इसमें सभासदाें से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आग्रह किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में परिवारों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करें। जिससे बच्चे गंभीर बीमारियों से बच सकें। पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने सभासदों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी सभासद अपने क्षेत्र में ऐसे परिवारों की सूची बनाएं जो टीकाकरण कराने से बचते हैं। उनको जागरूक किया जाए और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जाए। कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि टीकाकरण अभियान सफल बनाया जाए। संवाद