फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी दूरसंचार कंपनी के टॉवर के ऊपरी छोर पर पहुंची चारपाई, देखने वालों की लगी भीड़

विज्ञापन
असमोली के मतावली पट्टी जग्गू गांव के जंगल में टॉवर के ऊपर छोर पर विछी चारपाई। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू के जंगल में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर के कंट्रोल रूम के परिसर में एक चारपाई थी। चारपाई रातों-रात टॉवर के ऊपरी हिस्से पर पहुंच गई। लोग यह जानकर हैरान थे। वह समझ नहीं पा रहे हैं कि चारपाई ऊपर कैसे पहुंच गई। चारपाई के पहुंचने की घटना के बाद निजी दूर संचार कंपनी के चौकीदार ने भय के चलते पहरेदारी से मना कर दिया है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के मतावली पट्टी जग्गू गांव बाहरी छोर पर ओमप्रकाश सिंह के खेत में लगे निजी कंपनी के टॉवर पर मतावली पट्टी परशुराम उर्फ नया गांव निवासी जयचंद सिंह चौकीदार है। जयचंद ने बताया कि वर्तमान समय में भवन निर्माण के कार्य के चलते गुरुवार की रात वह घर सोया था। रात्रि में किसी समय कंपनी के कंट्रोल रूम में पडी दो चारपाई में से एक चारपाई गायब हो गई। शुक्रवार की दोपहर जंगल गए तो किसानों ने कंपनी के टॉवर के ऊपरी भाग पर चारपाई होने की जानकारी दी। टॉवर के ऊपर चारपाई देख उनके होश उड गए। चारपाई को देखने वालों का तांता लगा है। कोई इसे चौकीदार की शरारत बता रहा है। तो कोई भूत प्रेत का साया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें