जुनावई (संभल)। दिल का दौरा पड़ने से जुनावई कस्बे के कॉस्मेटिक दुकानदार जरीफ अहमद (32) की मौत हो गई है। युवक की मौत से परिवार का माहौल गमगीन है।
जुनावई के रहने जरीफ अहमद कॉस्मेटिक सामान बेचने की दुकान चलाता है। सोमवार रात नौ बजे करीब उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गुन्नौर में निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जाने लगे। अलीगढ़ जाते समय रास्ते में जरीफ ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने बताया कि वह बीते 20 दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रिश्तेदार की मौत से सदमे में था। जरीफ के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी हसीना बेगम का रो-रो कर बुरा हाल है। मंगलवार को कस्बे के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।