फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लगाया जाएगा दस स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के दस केंद्रों पर 2268 लोगों को कोरोना बचाव का टीका आज लगाया जाएगा। टीकाकरण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। सभी केंद्रों पर वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेज दी गई है। पहले चरण के तीसरे दिन गुरुवार को जिले के दस स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाले कोरोना बचाव के टीकाकरण के दौरान 2268 लोग शामिल होने का लक्ष्य है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी, आशाएं और आंगनबाड़ी शामिल होंगी। सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंच गई है। पहला चरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। अब तक हुए टीकाकरण में टीका लगवाने वालों का प्रतिशत कम रहा है। संवाद
विज्ञापन

बहमन जहरा में संचालित कोविड अस्पताल कैला देवी शिफ्ट हुआ
सिरसी के बहमन जहरा स्कूल में संचालित होने वाला एल1 कोविड अस्पताल अब पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के कैला देवी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित किया जाएगा। दरअसल, संभल जिले का एल1 कोविड अस्पताल कोरोना काल शुरू होने से ही सिरसी के बमहन जहरा स्कूल में संचालित किया जा रहा था। अब यह कोविड अस्पताल कैला देवी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित किया जाएगा। बुधवार को कोविड अस्पताल के सभी सामान को कैलादेवी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेज दिया गया है। जो नए संक्रमित मरीज आएंगे उन्हें कैलादेवी स्थित कोविड अस्पताल भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें