फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से आज संभल पहुंचेगी पुलिस सुरक्षा में कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले को भी कोरोना वैक्सीन आवंटित हो गई है। इसका आदेश भी संभल स्वास्थ्य विभाग के जिला मुख्यालय पर पहुंच गया है। यह वैक्सीन फिलहाल बरेली स्थित भंडारण पर रखी हुई है। यहां से पुलिस सुरक्षा के साथ गुरुवार को संभल लाया जाएगा। दरअसल शासन के जो आदेश जारी हुआ है उसमें संभल समेत दस जिलों को कोरोना की वैक्सीन आवंटित की गई है। आदेश के अनुसार संभल जिले के लिए 8040 वैक्सीन आवंटित हुई है लेकिन मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार सक्सेना ने संख्या की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरेली में वैक्सीन रखी है। वहां से टीम लेने के लिए जाएगी। इस वैक्सीन को पुलिस सुरक्षा के साथ लाया जाएगा। बरेली से कितनी वैक्सीन मिलती है इसकी जानकारी आने के बाद ही दी जाएगी। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि कितनी वैक्सीन जिले को मिलेगी। बताया कि यह वैक्सीन जिला मुख्यालय आएगी। उसके बाद जिले के दस प्वाइंट पर भेजी जाएगी। इस वैक्सीन को लगाने का पूर्वाभ्यास किया जा चुका है। विभाग की पूरी तैयारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को 800 लोगों को यह वैक्सीन लगाने की तैयारी पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें