फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे, छह कोरोना संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण के मामले जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 45 हो गई है। रविवार को छह लोगों में कोरोना संक्रमणकी पुष्टि हुई है। गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। हालांकि जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी का कहना है कि गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। जो छह मरीज मिले हैं इसमें 15 वर्षीय किशोरी गांव सिहावली की निवासी है।
विज्ञापन

इसके अलावा बहजोई निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव भिरावटी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव कनेटा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव बिसारू निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति और गांव भरतरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इसमें पांच मरीज आरटीपीसीआर की जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि किशोरी में एंटीजन किट से जांच के दौरान संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधि कारी ने बताया कि जो संक्रमित मरीज मिले हैं उन्हें होम आइसोलेट कराया गया है। गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सभी को निर्देश दिए हैं। संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें