फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रेमी के साथ गई महिला का पति से सामना होने पर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई महिला का जब पति से कोतवाली में सामना हुआ तो विवाद हो गया। इस दौरान पति की हालत बिगड़ गई। जिसको सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद महिला की भी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

चर्चा रही कि पति-पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद दंपती की हालत में सुधार हो गया और चिकित्सक ने अस्पताल से भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पहली जनवरी को प्रेमी के साथ चली गई थी। शनिवार को पुलिस ने महिला चंडीगढ़ से बरामद कर ली और प्रेमी को भी हिरासत में लिया है।
रविवार की दोपहर दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। महिला के भाई ने बताया कि उनकी बहन और जीजा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। बहजोई थाना प्रभारी सत्येंद्र पंवार ने बताया कि महिला पहली जनवरी को घर से प्रेमी के साथ गई थी। महिला का जब पति से सामना हुआ तो विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों की तबियत बिगड़ गई थी। उपचार के बाद दोनों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें