फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: BJP सांसद राजेंद्र अग्रवाल का मुस्लिमों पर बड़ा बयान, बोले- यहां जो मुस्लिम हैं वो पूरी तरह से हिंदू थे

Sat, 29 Apr 2023 10:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी

सार

चंदौसी में पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मुस्लिम जो आलोचना करते हैं, इस बात पर विचार करें कि इस देश में कट्टरता नहीं चलेगी।
विज्ञापन
मेरठ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी कहा था और अभी कह रहे हैं कि यदि मुस्लिम घर वापसी (धर्म परिवर्तन) करते हैं तो हम उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। यह ऐतिहासिक तथ्य है कि यहां जो मुस्लिम हैं, वह पूरी तरह से हिंदू थे। वह कोई अरब देशों अथवा अन्य देशों से नहीं आए हैं। उन्होंने किन्हीं कारणों से अपनी पूजा पद्धति बदल ली थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

चंदौसी में पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मुस्लिम जो आलोचना करते हैं, इस बात पर विचार करें कि इस देश में कट्टरता नहीं चलेगी। हिंदू कट्टरता का विरोधी है। इस बात को स्वीकार करें।  
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। पूर्व सरकारों में उत्तर प्रदेश में अपराधी, माफिया और गुंडों का बोलबाला था। विकास हुआ नहीं, आम नागरिक सुरक्षित नहीं थे। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अपराधी, माफिया और गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है। आज योगी सरकार में आम जनता पूरी तरह सुरक्षित है। शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो रहा है, जिससे विपक्ष बौखला रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें