फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव संबंधित शिकायतों के लिए चारो विधानसभा क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयारी किए हुए है। इसी क्रम में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यह कंट्रोल रूम अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए हैं। मंगलवार को बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबर पर विधानसभा चुनाव संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। विधानसभा क्षेत्र चंदौसी व बिलारी आंशिक क्षेत्र के लिए 05921-297122, विधानसभा क्षेत्र असमोली के लिए 05921-297123, संभल विधानसभा क्षेत्र के लिए 05921-297124, और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के लिए 05921-297125 नंबर जारी किया गया है। शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें