संभल। पीडब्ल्यूडी की ठेकेदार यूनियन ने बृहस्पतिवार को एक्सईएन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक्सईएन (पीडब्ल्यूडी) का घेराव किया किया। सभी ने पूर्व में निकलने वाली निविदाओं की तरह सभी निविदाएं 2 वर्ष के अनुरक्षण पर प्रकाशित कराने की मांग की। साथ ही, कोविड काल में बिलों से काटी गई धनराशि का भुगतान कराने की भी मांग की गई। इन मांगों का शीघ्र निस्तारण न होने की स्थिति में एक्सईएन कार्यालय परिसर में 18 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना देने का अल्टीमेटम दिया गया। अध्यक्षता जितेंद्र वार्ष्णेय ने की। संचालन अनिल लाठर ने किया। इस दौरान बृजेश अग्रवाल, अमरीश यादव, अनूप यादव, सत्यवीर सिंह, कपिल यादव, प्रेमपाल सिंह, महेशचंद्र, जितेंद्र सिंह, भूरे अली, सलीम, नौशे अली आदि रहे।