फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फ्यूज जोड़ रहे संविदा लाइनमैन को करंट लगा, झुलसने पर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहम्मदपुर मालिनी के जंगल में निजी नलकूप को जा रही हाईटेंशन लाइन पर फ्यूज जोड़ रहे संविदा लाइनमैन नाजिर पुत्र शाहिद को करंट लग गया। जिससे वह झुलस गए। आसपास के लोगों ने उठाकर तत्काल उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मालिनी निवासी नाजिर (30) पुत्र शाहिद काफी समय से संविदा लाइनमैन के रूप में काम कर रहे हैं। रविवार की सुबह में नाजिर ने गांव के जंगल में निजी नलकूप को जा रही हाईटेंशन लाइन पर हुए फ्यूज को जोड़ने के लिए फिरोजपुर सब स्टेशन से शटडाउन लिया था। बताते हैं कि वह पोल पर चढ़कर तार जोड़ने लगे और इसी दौरान करंट लग गया। जिससे नीचे आ गिरे और बेहोश हो गए। हालत गंभीर होने पर आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें