दिवाली से भैयादूज तक संभल से मुरादाबाद के बीच चलने वाली रोडवेज की अनुबंधित बसें अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी। पहले यह बसें आठ चक्कर लगाती थीं लेकिन अब नौ चक्कर लगाएंगी। मालूम हो कि संभल से मुरादाबाद के बीच 31 बसें चलती हैं। मेरठ, आगरा और खुर्जा के लिए भी एक-एक बस जाती है। हालांकि इनके चक्कर अतिरिक्त नहीं होंगे। जरूरत पड़ने पर संभल-मुरादाबाद के बीच बसों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। रोडवेज बस स्टेशन के प्रभारी हसन इमाम ने बताया कि संभल से मुरादाबाद के बीच 31 बसें चलती हैं। वहीं, आगरा, मेरठ और खुर्जा के लिए एक-एक बस चलती है। उन्होंने बताया कि सिर्फ मुरादाबाद रोड पर बसों के अतिरिक्त चक्कर किए जाएंगे। बाकी जरूरत पड़ने पर अन्य बसों का इंतजाम किया जाएगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए निर्णय लिया गया है। ताकि यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। संवाद