फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल में निर्माण कार्य पहले...टेंडर बाद में

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्याें में नगर पालिका संभल का खेल सामने आया है। इसमें निर्माण कार्य पहले करा लिए गए हैं और टेंडर प्रक्रिया अब पूरी की गई है।
विज्ञापन

चेयरमैन आसिया के पति चौधरी मुशीर खां ने बताया कि उनको इस टेंडर प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि चेयरमैन के पति ही पालिका क्षेत्र में चल रहे कार्याें की निगरानी करते हैं। इसका कुछ सभासद लगातार विरोध भी कर रहे हैं। एडीएम प्रदीप वर्मा का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में अब आया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
दरअसल पालिका ने 15वें वित्त से निर्माण कार्य के लिए ई निविदा जारी की हैं। इसकी प्रारंभिक तिथि 31 जनवरी से 5 फरवरी की दोपहर दो बजे तक तय की गई थी। 5 फरवरी की शाम 4 बजे निविदाएं खुलनी थीं। अब यह टेंडर किसको दिए गए, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इस ई-निविदा प्रक्रिया में खेल यह है कि जिन छह निर्माण कार्य के लिए निविदाएं मांगी गई हैं, उसमें पांच निर्माण पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

एक निर्माण 80 प्रतिशत करीब पूरा है। सवाल यह उठा है कि जब निर्माण पूरे हो चुके हैं तो निविदाएं अब किस लिए आमंत्रित की गई हैं। यदि इन निर्माण का टेंडर नहीं किया गया था तो निर्माण किस आधार पर कर लिया गया। जबकि यह 1.22 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य हैं। चर्चा यह भी है कि चहेते ठेकेदारों से निर्माण कराया गया है। अब प्रक्रिया को पूरा कर बजट खपाने का प्रयास है।
0000000000000
यह हैं वह निर्माण, जिनका टेंडर अब जारी किया गया
1- नगर में चिह्नित जीबीपी का विलोपन व सौंदर्यकरण का कार्य- (कचरा स्थल साफ कर सेल्फी प्वाइंट)
अनुमानित लागत- 28 लाख रुपये
2- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कूड़ा एकत्रीकरण में लगे वाहनों के रखरखाव के लिए गैराज, बाउंड्री व शेड की मरम्मत का कार्य।
अनुमानित लागत- 38 लाख रुपये
3- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत गीले कचरे की प्रोसेसिंग प्रक्रिया के लिए पिट कंपोस्ट निर्माण।
अनुमानित लागत- 18 लाख रुपये
4- सैप्टेज मैनेजमेंट के अंतर्गत छह सार्वजनिक शौचालयों व कम्युनिटी टॉयलेट पर रेट्रो फिटिंग आदि कार्य।
अनुमानित लागत- 18 लाख रुपये
5- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट का निर्माण।
अनुमानित लागत- 12 लाख रुपये
6- एसडब्ल्यूएम अंतर्गत सफाई व्यवस्था में लगे वाहनों के लिए वॉशिंग सेंटर का निर्माण।
अनुमानित लागत- 8 लाख रुपये
टेंडर प्रक्रिया जो पूरी हुई है, वह नए निर्माण कार्याें की है। पुराने निर्माण कार्यों के टेंडर नहीं कराए गए हैं। सभी कार्य स्वच्छ भारत मिशन योजना के हैं।
विज्ञापन

मणिभूषण तिवारी, ईओ, नगर पालिका संभल

मामला मेरे संज्ञान में आपके माध्यम से आया है। अभी तक कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
प्रदीप वर्मा, एडीएम, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें