संभल में रपटा पुल मुरादाबाद-गवां- अनूपहशहर मार्ग पर गांव लखनपुर और उधरनपुर के नजदीक स्थित हैं। इसके लिए शासन की ओर से 3.57 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इनके बनने से बरसात में लोगों को परेशानी नहीं होगी।
संभल जिले में रपटा पुल से राहत मिलेगी। दो नए पुल बनाए जाने के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। इससे ग्रामीणों के साथ ही राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के दिनों में रपटा पुल खतरा पैदा करते हैं। इससे अब राहत मिल जाएगी। रपटा पुल मुरादाबाद-गवां- अनूपहशहर मार्ग पर गांव लखनपुर और उधरनपुर के नजदीक स्थित हैं।
विज्ञापन
इसके लिए शासन की ओर से 3.57 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। लोकनिर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। अब लोकनिर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन दो नए पुल के बनने से ग्रामीणों के साथ वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
बरसात के दिनों में रपटा पुल की पुलिया बंद हो जाती हैं और पानी मुख्य मार्ग पर बहता है। इस दौरान बीते वर्षों में कई वाहन पलटे भी हैं। बरसात के दिनों में बड़ी समस्या रहती थी। अब पुल बनने से यातायात भी प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
शासन की ओर से एक पुल के लिए 178.79 लाख और दूसरे पुल के लिए 179.10 लाख रुपये जारी किए हैं। दरअसल यह मार्ग मुरादाबाद से गवां होते हुए अनूपशहर को जोड़ने वाला राज्यमार्ग 148 है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है।