फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्लेटफाॅर्म एक से दो तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बीते दिन डीआरएम के निरीक्षण के बाद रेलवे स्टेशन पर हो रहे कायाकल्प कार्य में मंगलवार से तेजी आ गई। कार्यदायी संस्था ने प्लेटफाॅर्म नंबर एक से दो तक जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। साथ ही, मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण के लिए परिसर के बाहर की दीवार का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


चंदौसी रेलवे स्टेशन को भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया था। रेलवे स्टेशन के सौदर्यीकरण के कायाकल्प कार्य की जिम्मेदारी गाजियाबाद की एक कंपनी को सौंपी गई थी। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने दिसंबर माह में रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य शुरू तो कर दिया था। लेकिन कार्य को अब तक गति नहीं मिल पाई। करीब डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से सिर्फ प्लेटफाॅर्म एक की ऊंचाई और समतल का ही कार्य हो सका। सोमवार को डीआरएम ने कायाकल्प के कार्य में तेजी लाने के कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को निर्देश दिए थे। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने प्लेटफाॅर्म एक से दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया। इसके लिए प्लेटफाॅर्म एक पर लोहे के कॉलम खड़े कर उनमें वेल्डिंग का कार्य मंगलवार को किया गया।
साथ ही, मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण के लिए परिसर के बाहर की दीवार निर्माण का कार्य मजदूरों ने शुरू कर दिया। बता दे कि अभी संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, खानपान के रिटेल स्टॉल, यात्रियों के लिए बैठने के लिए लॉज, फ्रंट का विकास होना अभी बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें