फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएचसी में क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में आई तेजी

विज्ञापन
चंदौसी सीएचसी में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का भवन - संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। सीएचसी में 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। 50 बेड की पांच मंजिला बनने जा रही केयर यूनिट के बेसमेंट समेत तीन मंजिल तक पिलर खड़े करने के साथ लिंटर डालने का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अब चौथी मंजिल के लिए पिलर खड़े करने का कार्य शुरू किया जाएगा। पांच मंजिला यह यूनिट गंभीर मरीजों को सीएचसी में ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराएगी। उम्मीद है कि दिसंबर माह में इस यूनिट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
बता दें कि सीएचसी में सड़क दुर्घटनाओं आदि हादसों में घायल हुए लोगों को सामान्य उपचार ही मिल पाता है। अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर या फिर अन्य जनपदों में रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसे में समय पर सही इलाज न मिलने के कारण कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। इसी को लेकर शासन ने चंदौसी सीएचसी में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की स्वीकृति दी थी। जिसके लिए सीएचसी परिसर में एक हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई। भूमि चिह्नांकन के बाद 50 बेड की पांच मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ।
रामपुर जिले की कार्यदायी संस्था क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य दिसंबर माह से कर रही है। कार्यदायी संस्था ने सीसीयू के बेसमेंट समेत पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल का कार्य कार्य लगभग पूरा कर दिया है। तीन मंजिल तक का ढांचा बन कर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

अब चौथी मंजिल के लिए पिलर खड़े किए जाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें