फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसौली में तेजी से चल रहा एआरटीओ कार्यालय का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई मार्ग पर किसौली गांव में एआरटीओ कार्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। भूतल और पहली मंजिल पर कक्षों का निर्माण हो गया है। पहली मंजिल पर भवन का लिंटर खुला है और प्लास्टर का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने किसौली गांव में एआरटीओ कार्यालय के लिए करीब 28 बीघा भूमि चिह्नित की थी। एआरटीओ कार्यालय निर्माण के लिए शासन से 10.73 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने के साथ ही अब तक चार करोड़ रुपये बजट दिया जा चुका है। जल निगम मुरादाबाद द्वारा नामित कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा निर्माण कराया जा रहा है।
भूतल और पहली मंजिल पर कक्ष तैयार हो गए हैं। पहली मंजिल पर भवन का लिंटर खुला है और प्लास्टर किया जा रहा है। शौचालय भी बन गए हैं। भवन पर प्लास्टर होने के साथ ही जीना भी बनाया जाना है। पेयजलापूर्ति के लिए फिटिंग, लाइट फिटिंग, पेंट होना है। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यालय का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

समय-समय पर मौके पर जाकर देखरेख भी की जा रही है। बताते चलें कि एआरटीओ कार्यालय बन जाने से संभल, चंदौसी और गुन्नौर तहसील क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें