फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिपाही के बेटे से 5.50 लाख ठगे, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत दो पर रिपोर्ट

Thu, 15 Aug 2024 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर की दुर्गा काॅलोनी निवासी पुलिसकर्मी मुनीश गौड़ के बेटे नितीश गौड़ से रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा व चंदौसी की संस्कार बैली कॉलोनी निवासी रक्षा रानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके पिता मुनीश गौड़ बरेली जिले में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पीड़ित ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनवरी 2022 में चंदौसी की संस्कार बैली कॉलोनी निवासी रक्षा रानी से अपने घर पर मुलाकात कराई थी। महिला ने खुद को दिल्ली में रेलवे अधिकारी बताते हुए नौकरी लगवाने की बात कही थी। इसके लिए आठ लाख रुपये की मांग की थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिया था कि यदि नौकरी नहीं लगती है तो वह रुपये वापस कराएंगे। बताया कि उसके पिता ने महिला को अलग-अलग समय में बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए। एक बार महिला ने दिल्ली बुलाकर फर्जी तरीके से कुछ फार्म भरवाए और इसके बाद कोई प्रक्रिया नहीं बढ़ी। जब महिला की जानकारी मिली कि यह अधिकारी नहीं है तो रुपये वापस मांगे लेकिन महिला टाल मटोल करती रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी रुपये नहीं दिलाए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
नितीश गौड़ मेरे घर आते थे। रक्षा रानी भी घर आती थीं। इन दोनों के बीच आपस में बातचीत होकर लेनदेन हुआ। महिला ने मेरे भतीजे से भी ठगी की है। उसमें रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने रंजिशन मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ठगी करती है। अब मेरे खिलाफ रिपोर्ट गलत दर्ज कराई गई है। -विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें