फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा आज से : बॉयोमेट्रिक जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 27,936 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को बाॅयोमेट्रिक मिलान के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 4,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पहुंचेंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। अभ्यर्थियों को रेटिना और फिंगरप्रिंट मिलान के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। फर्जी प्रश्नपत्र, भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सबसे पहले केंद्र के बाहर एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरेंगे और फिर रेटिना तथा फिंगरप्रिंट स्कैन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को पहले ही आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में केवल ब्लैक या ब्लू बॉल प्वाइंट पेन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा कोई अन्य सामग्री केंद्र के अंदर नहीं ले जाई जा सकेगी।
000000
ब्लूटूथ डिवाइस समेत इन उपकरणों पर रोक

परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह रोक है। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेशपत्र, वैध फोटो पहचान पत्र और पेन के साथ ही प्रवेश मिलेगा। केंद्रों पर बैग और अन्य सामान रखने के लिए क्लॉकरूम की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था स्कूलों के आसपास ही की गई है।
000000

पहचानपत्र व फोटो अपने पास रखें
डीआईओएस ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें। प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचानपत्र और हालिया पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो अवश्य साथ रखें। नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

धूप से बचाने के लिए टेंट लगवाया

अभ्यर्थियों को धूप से बचाने के लिए स्कूलों के बाहर टेंट लगवाए गए हैं। चूना भी डाला गया है। ताकि उन्हें, आवागमन में समस्या न हो। चूना से मार्किंग कराई गई है, इससे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक आसानी से पहुंच पाएंगे। पार्किंग स्थल तक भी आसानी से पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें