जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कलक्ट्रेट के बाहर सामूहिक उपवास का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक लोगों को जाति व धर्म के नाम पर लड़ाकर राजनैतिक रोटियां सेकी हैं।
कांग्रेस ने सदैव ही सभी जाति व धर्मों के लोगों को एक साथ रखा है। हाल ही में भारत बंद के दौरान हुई घटनाओं को रोकने के लिए भाजपा शासित केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने यह उपवास रखा है, जिससे कि देश व प्रदेश में अमन व चैन कायम रहे।
इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी देवसरन शर्मा, सुनील शर्मा, साबिर अली, इतरत हुसैन बाबर, कुलदीप शर्मा, एहशान खां, अकरम कुरेशी, वीरपाल यादव, राजीव रस्तौगी, होराम सिंह, दुर्गेश यादव, अर्जुन सिंह, वसीम, जावेद अशरफ, असलम, हाजी अतहर, मुजम्मिल, नबाव मियां, अशोक राणा, रामचरन झा, महेंद्र व बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे।