फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने रखा सामूहिक उपवास

Tue, 10 Apr 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
बहजोई में सामूहिक उपवास में मौजूद कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला  व नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कलक्ट्रेट के बाहर सामूहिक उपवास का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक लोगों को जाति व धर्म के नाम पर लड़ाकर राजनैतिक रोटियां सेकी हैं। 
विज्ञापन


   कांग्रेस ने सदैव ही सभी जाति व धर्मों के लोगों को एक साथ रखा है। हाल ही में भारत बंद के दौरान हुई घटनाओं को रोकने के लिए भाजपा शासित केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने यह उपवास रखा है, जिससे कि देश व प्रदेश में अमन व चैन कायम रहे।
 
इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी देवसरन शर्मा, सुनील शर्मा, साबिर अली, इतरत हुसैन बाबर, कुलदीप शर्मा, एहशान खां, अकरम कुरेशी, वीरपाल यादव, राजीव रस्तौगी, होराम सिंह, दुर्गेश यादव, अर्जुन सिंह, वसीम, जावेद अशरफ, असलम, हाजी अतहर, मुजम्मिल, नबाव मियां, अशोक राणा, रामचरन झा, महेंद्र व बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें