फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कांग्रेसियों ने निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की बुधवार को मोहम्मदपुर टांडा गांव में बैठक हुई। इसमें निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ मंथन किया गया। कहा गया कि नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जिले के सभी नगर पालिका, नगर पंचायत और वार्डों के प्रत्याशियों की संभावित सूची शहर व नगर अध्यक्षों से सलाह मशवरा करके तैयार की जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि जिन वार्डों से जो व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनके आवेदन के लिए बैठकों का आयोजन करें। वरिष्ठ कांग्रेसियों व सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को शामिल करके उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाए। चुनाव संचालन समिति की बैठक 2 दिसंबर-2022 को दोपहर दो बजे सिरसी स्थित कार्यालय पर होगी। चार दिसंबर-2022 को शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और शहर के वरिष्ठ कांग्रेसियों, सभी प्रकोष्ठों के शहर पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों के साथ चुनाव संचालन समिति की बैठक होगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के सभी वार्डो में मजबूती के साथ प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान छिददा खां, इतरत हुसैन बाबर, हिलाल अख्तर, सोनू शर्मा, अख्तर कस्सार, हाजी मरगूव आलम, अंसार, मंजर अब्बास, रिजवान अहमद, सरफराज सैफी, इकरार खां, रिजवान खान, तहसीन सैफी, मोहम्मद फैजान, गजेंद्र सिंह, मीनू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें