फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर कांग्रेस कार्यकताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर में कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई। रविवार को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ अभद्र व्यवहार करने व उनको जाने से रोकने की कडी शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के साथ अंग्रेजों से भी बढकर जुल्म व ज्यादती कर रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही कहा कि इन अधिकारियों को सस्पेंड कर जेल नहीं भेजा गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलित होंगे। बैठक में अशरफ अली सैफी, शमशाद, डॉ मरगूब, कौशल प्रजापति, चौधरी अनस, सुधीर राणा, गजेंद्र सिंह, नासिर, शाहिद मसूरी, मोहम्मद उमर, विपिन कुमार, अरविंद सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें