संभल। राज्य शिक्षा मंत्री की बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कई तरह के आरोप लगाए और तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठाई। सोमवार को आलम सराय स्थि त कांग्रेस के कार्यालय पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आह्वान पर एक दिवसीस धरना प्रदर्शन किया।
वक्ताओं ने कहा कि राज्यमंत्री ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और अपने भाई को गलत तरीके से नौकरी दिलाई। साथ ही कहा कि बिना वैक्सीनेशन परीक्षाएं निरस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, हिलाल अख्तर, मुनेश, हम्माद मोबीन, सुनील, संजीव कुमार, हाजी अथर, कुलदीप, वीर सिंह, अक्षय ठाकुर, आरिफ सैफी, जयपाल सागर आदि मौजूद रहे।