चंदौसी में शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में बोलते वक्ता।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। जिला कांग्रेस कमेटी के शक्ति नगर स्थित जिला कैंप कार्यालय पर नौकरी संवाद कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन प्रेमी व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। युवाओं को नौकरी देने का वायदा करके उनसे नौकरी छीनने का कार्य किया जा रहा है।
इस तरह के कृत्य को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बेरोजगार युवाओं से संवाद कर उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में कल्पना सिंह, मुनेश कुमार जोशी, तिलक सिंह यादव, चुन्नी लाल, डीके वाल्मीकि, सत्यपाल सिंह, शाहरुख खान, कासिम खान, प्रेम शंकर, भागीरथ सिंह यादव, अक्षय कुमार सिंह, चिंटू कुमार आदि मौजूद रहे।