फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नोएडा में हुए बवाल पर कांग्रेस सांसद ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। इसलिए इतना पड़ा नोएडा में आंदोलन हुआ है। सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है। यह बेहद दुखद है। यह बात कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने कही है। वह बुधवार की रात संभल पहुंचे थे। वह पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के अंदर आम लोग परेशान हैं। सरकार न्यूनतम मजदूरी की गारंटी देने के बावजूद मजदूरों को उसका लाभ नहीं दिला पा रही है। बड़ी फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूरों को तय मानकों के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है, जिसके कारण लोगों में आक्रोश है। सांसद ने मांग उठाते हुए कहा कि सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।
सुनिश्चित करना चाहिए कि मजदूरों को तय न्यूनतम मजदूरी मिले। लेकिन सरकार इस मुद्दे पर निष्क्रिय है। सांसद ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि देश और प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन बसपा नेतृत्व इस पर चुप है। बहस नीले गमछे को लेकर हो रही है। सांसद ने आगे कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा को एक सीट भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें