फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लखनऊ जाने से पहले कांग्रेसी नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लखनऊ में 17 फरवरी को विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पहले कांग्रेसियों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन

यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ विधानसभा घेराव मनरेगा मजदूरों सहित प्रदेश में अनियोजित विकास (तोड़-फोड़) के विरोध में किया जाना है। लेकिन योगी सरकार डरी हुई है। विधानसभा घेराव से घबराकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। पुलिस तंत्र का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके तहत 15 फरवरी की रात्रि 11 बजे से ही मनरेगा कोऑर्डिनेटर व पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम, जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। कायर योगी सरकार पुलिस के पीछे छिपकर हमारे पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर रही है। उन्होंने कहा सत्ता सुन ले, हम डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर के रूप में तानाशाह सरकार के खिलाफ जनता के मुद्दों की आवाज को हमेशा बुलंद करता आया है और करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें