हमिंग बर्ड एजूकेशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इंटरनेशनल लेबिल कामर्स ओलंपियाड-2015-16 परीक्षा में चंदौसी के आरआरके स्कूल के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
सात विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। जिसमें छात्रा गविशी मंगल ने 27वीं नेशनल रैंक हासिल की। परीक्षा में सम्मान प्राप्त करने वालों में गविशी मंगल ने 27वीं नेशनल रैंक हासिल की, छात्रा को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ रिटवॉच प्रदान की गई। 55वीं रैंक लाने वाले तुषार त्यागी को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
क्षिकिज अग्रवाल, जैतिश साहनी, रचित जैन, आकाश दीप ने 56वीं रैंक के साथ सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र हासिल किया। शिवम 57वीं रैंक पर रहे, जिन्हें कांस्य पदक व प्रशस्ति पत्र मिला। वाणिज्य कर संकाय प्रमुख एके सिंह ने परीक्षा की तैयारियों में विद्यार्थियों का विशेष सहयोग किया।
प्राचार्य डा.एसके पांडेयने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कालेज के तमाम छात्र -छात्राएं और अध्यापक मौजूद रहे।