फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर की टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया पर रक्षामंत्री के खिलाफ टिप्पणी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुडियाखेड़ा निवासी पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के छावड़ा मंडलाध्यक्ष सुमित चौहान के भाई श्यामवीर ठाकुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छावड़ा निवासी पुष्पेंद्र मौर्य ने बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ टिप्पणी की थी। इससे क्षत्रिय समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कुढ़फतेहगढ़ राजेश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी पुष्पेंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें