फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कश्मीर के जीआई महोत्सव में संभल की सींग से बनी कंघी होगी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। करीब 150 वर्ष पहले संभल की सींग से बनी कंघी की शुरूआत हुई थी। वर्तमान में इस कंघी का चलन कम हुआ है लेकिन अब कश्मीर के जीआई महोत्सव में यह कंघी अपने इतिहास से परिचय कराएगी। संभल में हस्तशिल्प उत्पाद की शुरूआत ही कंघी से हुई थी। समय के साथ इस कंघी को महंगाई ने कमजारे कर दिया लेकिन इसकी मांग अब भी है।
विज्ञापन

हस्तशिल्प कारोबारियों के अनुसार कंघी बनकर तैयार करीब 25 रुपये में होती है। बाजार में प्लास्टिक की कंघी सस्ती मिलती है। इसलिए इसकी मांग कम हुई है लेकिन इसको लोग खरीदना अभी पसंद करते हैं। संभल हड्डी और सींग से बने उत्पादों के अलावा लकड़ी और अन्य तरीके के हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसी वर्ष संभल के हड्डी और सींग के उत्पाद को जीआई टैग मिल गया है।
इसी जीआई टैग के मिलने से अब संभल के हैंडीक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन को कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होने वाले जीआई महोत्सव में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। यह महोत्सव दो से आठ अक्तूबर तक आयोजित किया जाना है। इसमें हड्डी और सींग से बने उत्पाद ही स्टॉल पर लगाए जाएंगे। इस महोत्सव में वही उत्पाद सजाए जाएंगे जिनको जीआई टैग मिला हुआ है। संभल के हैंडिक्राफ्ट वेलफेयर एसोसिएशन को कश्मीन विशेष तौर पर बुलाया गया है। विमान के टिकट भेजे गए हैं। स्टॉल लगाने के लिए दो सदस्य जाएंगे।
विज्ञापन

इन उत्पादों के लिए पहचाना जाता है संभल
संभल के सरायतरीन में हड्डी सींग से निर्मित हैंडीक्राफ्ट उत्पाद देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी धूम मचा रहे हैं। इनमें फर्नीचर डेकोरेशन, आभूषण, कंघी, हैंडल, बटन, बाल टाइल्स, कटलरी तथा किचन उत्पाद आदि शामिल हैं। इनकी मांग यूरोप के देशों में काफी है। पिछले कुछ समय से सींग से बने बीयर के मग काफी पसंद किए जा रहे हैं। महिलाएं आभूषण पहनना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें