फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: असमोली में लोडर वाहन और ट्रैक्टर में टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। संभल-जोया मार्ग पर असमोली थाना क्षेत्र में गांव मातीपुर के पास बुधवार सुबह पांच बजे करीब एस गोल्ड (छोटा हाथी) और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। हादसे में दिल्ली के 12 नार्थ गोधा निवासी वाहन क्लीनर दाऊद (22) पुत्र हारून घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को अमरोहा के जोया स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। इस पर चालक ने क्लीनर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। चालक ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। दिल्ली के भजनपुरा निवासी जफरूद्दीन पुत्र वजीर खां ने बताया कि वह अपने एस गोल्ड (छोटा हाथी) में दिल्ली से संभल के एक व्यक्ति का सामान लेकर आया था। बुधवार सुबह पांच बजे के करीब संभल-जोया मार्ग पर गांव मातीपुर के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें क्लीनर दाऊद की मौत हुई है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चालक अपने क्लीनर को लेकर दिल्ली के अस्पताल पहुंचा था। वहीं उसकी मौत हुई है। दिल्ली में पोस्टमार्टम हुआ है। चालक की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें