घायल को अमरोहा के जोया स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। इस पर चालक ने क्लीनर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। चालक ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। दिल्ली के भजनपुरा निवासी जफरूद्दीन पुत्र वजीर खां ने बताया कि वह अपने एस गोल्ड (छोटा हाथी) में दिल्ली से संभल के एक व्यक्ति का सामान लेकर आया था। बुधवार सुबह पांच बजे के करीब संभल-जोया मार्ग पर गांव मातीपुर के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें क्लीनर दाऊद की मौत हुई है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चालक अपने क्लीनर को लेकर दिल्ली के अस्पताल पहुंचा था। वहीं उसकी मौत हुई है। दिल्ली में पोस्टमार्टम हुआ है। चालक की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।