फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 89 जोड़े

Sun, 18 Feb 2018 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
marrige - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले विवाह समारोह में जिले भर से 89 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बारात चढ़त के लिए शहनाई व बैंडबाजे समेत दावत का पूरा इंतजाम किया गया है। समारोह में कन्या पक्ष व वर पक्ष के पांच-पांच लोग शामिल होेंगे।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि समेत सांसद सत्यपाल सैनी व राज्यमंत्री गुलाबदेवी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  कार्यक्रम की सफलता के लिए शनिवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


रविवार को सुबह दस बजे एसएम कालेज चंदौसी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह के लिए जिले भर से 89 जोड़ों का पंजीकरण हुआ है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 76 तथा नगरीय क्षेत्र के 13 जोड़े शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जुनावई से 5, गुन्नौर से 7, रजपुरा से 4, बहजोई से 4, बनियाखेड़ा से 23, संभल से 3, असमोली से 13, पवांसा से 6 व जिला पंचायत से 11 जोड़े तथा नगरीय क्षेत्र में संभल से 6, गुन्नौर से 1, बबराला से 2, नरौली से 2 व सिरसी से 2 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि कुल 89 जोड़ों में 70 हिंदू तथा 19 अल्पसंख्यक शामिल हैं। सीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सुबह दस बजे जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे। इसके अलावा राज्यमंत्री गुलाबदेवी समेत सांसद सत्यपाल सैनी बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल होंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें