फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शीतलहर ने बढ़ाई गलन, ठिठुरा जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और सर्द हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हो गया। बदले मौसम का असर जनजीवन पर भी साफ दिखाई दिया। ठंड के कारण लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले, जिससे सड़कों पर भी कम चहल-पहल नजर आई। हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन



बादलों की आवाजाही, सर्द हवाएं और कोहरे के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह व शाम के समय सर्दी ज्यादा महसूस की जा रही है, जबकि दिन में मौसम कभी राहत देता है तो कभी फिर ठंड बढ़ा देता है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया, जिससे लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले। सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा।
ठंड और कोहरे के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते रहे। वहीं, दोपहर करीब 12 बजे के बाद बादलों के बीच से गुनगुनी धूप निकली। धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली और बाजारों में हलचल बढ़ने लगी। लोग धूप सेंकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें