फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ठंड का प्रकोप, 851 मरीजों की हुई ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सोमवार को खुली सीएचसी में ओपीडी में इलाज के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। इनमें सर्दी, खांसी, बुखार और पेट से जुड़ी समस्याओं वाले मरीज ज्यादा थे। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लोगों की कतारें लगी रहीं। चिकित्सकों का कहना है कि जनवरी की ठिठुरन लोगों को बीमार कर रही है, इसलिए बचाव को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुली सीएचसी में करीब 851 मरीजों की ओपीडी की गई। इनमें 651 नए और करीब 200 पुराने मरीज शामिल रहे। ओपीडी में सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, वायरल संक्रमण और पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे। सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम की कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण वायरल रोग तेजी से फैल रहे हैं।
इसका असर बच्चों और बुजुर्गों में अधिक देखा जा रहा है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बताया कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें। सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण दिखाई देने पर घरेलू उपचार के भरोसे न रहें और तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें